हाट मैदान पर राखी बाजार लगाने का प्रशासन के निर्णय का विराेध राखी बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारी लगातार कर रहे हैं। यही वजह रही की मंगलवार से हाट मैदान में राखी का बाजार लगना था, लेकिन यहां एक भी दुकान नहीं लगने से सन्नाटा रहा। हालांकि हाट मैदान में ही रहने वाले कुछ फुटकर दुकान संचालकाें ने जरूर राखी की दुकान वहां लगाई है। बाजार में दुकान लगाने वाला एक भी व्यापारी नहीं पहुंचा। हालांकि दाेपहर तक केंटबाेर्ड कार्यालय में 15 लाेगों ने दुकान लगाने की अनुमति मांगी है।
शहर के एमजी राेड पर पारंपरिक रूप से लगने वाले राखी बाजार काे काेराेना व साेशल डिस्टेंसिंग का हवाला देते हुए प्रशासन, पुलिस, केंटबाेर्ड व केंटबाेर्ड वार्ड प्रतिनिधियाें ने इस बार एमजी राेड की बजाय हाट मैदान पर लगाने का निर्णय लिया था। यह बाजार मंगलवार से हाट मैदान मंे लगना शुरू हाे जाना था, लेकिन बाजार लगाने वाले व्यापारियों ने हाट बाजार में दुकान लगाने का विराेध शुरू किया है। व्यापारी एमजी राेड पर ही दुकान लगाने की मांग कर रहे हैं। साेमवार से यहां हाट मैदान पर राखी का बाजार नहीं लगा। यहां पूर्व से माैजूद दाे फुटकर विक्रेताओं ने जरूर राखी की दुकान लगाई है, लेकिन पारंपरिक बाजार में राखी दुकान लगाने वाले व्यापारी यहां दुकान लगाने के लिए नहीं पहुंचे। वहीं राखी बाजार के लिए सुबह से ही यहां पुलिस का कड़ा पहरा रहा। जिससे सब्जी सहित अन्य दुकानें यहां लग नहीं सकी।
हाट मैदान के सब्जीवाले केंट कार्यालय पहुंचे
हाट मैदान में सब्जी की दुकान लगाने वालाें काे राखी बाजार का हवाला देकर केंटबाेर्ड ने हटाया। जिसके बाद सब्जी की दुकान लगाने वाले दाेपहर में पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष करणसिंह ठाकुर के साथ केंटबाेर्ड कार्यालय पहुंचे। यहां पर व्यापारियों ने कहा हम 40 साल से दुकान लगा रहे हैं। केंटबाेर्ड काे प्रति माह 1200 रु. दुकान लगाने का शुल्क भी देते हैं। लेकिन राखी बाजार के चलते हमें वहां से हटा दिया है। हम राखी बाजार के लिए 3-4 दिन के लिए यहां से हट भी जाते हैं। अागामी गणेश बाजार, दीपावाली बाजार अादि भी अगर यहां लगाए जाएंगे ताे ऐसे में हर बार हमें हटना हाेगा। इससे हमारा व्यापारी पूरी तरह प्रभावित हाेगा। हम चाहते हैं कि केंटबाेर्ड हमारी दुकानाें काे लेकर स्थाई हल करे। सब्जी दुकान लगाने वाले अनिल शर्मा व कला बाई ने कहा लाॅकडाउन के कारण पहले ही 3 माह धंधा बंद हाेने से राेजी राेटी प्रभावित हुई। अब इस तरह से हमें हटा रहे हैं। जिससे आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
कुछ सब्जी वालाें ने चक्कीवाले महादेव मंदिर मार्ग पर लगाई दुकानें : हाट मैदान में सब्जी की दुकान लगाने वाले कुछ फुटकर व्यापारियों ने अपनी दुकान चक्कीवाले महादेव मार्ग पर लगाई है, लेकिन वहां पर जगह कम हाेने से अधिकांश लाेग दुकान नहीं लगा सके। सब्जी व्यापारियाें काे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/shops-in-haat-maidan-did-not-take-place-on-first-day-in-rakhi-bazaar-only-15-people-sought-permission-to-set-up-shop-in-dapehar-127562976.html
No comments:
Post a Comment