जिले में नई नियुक्ति पर पदस्थ हुए पटवारियों में से झाबुआ अनुभाग के 38 पटवारियों की व्यवहारिक परीक्षा का मूल्यांकन फिर से होगा। इसके लिए आयुक्त भू-अभिलेख से आदेश आ गए हैं। इन सभी पटवारियों को तब के एसडीएम अभयसिंह खरारी ने प्रैक्टिकल में फेल कर दिया था। जबकि सैद्धांतिक परीक्षा में सब अच्छे नंबरों से पास हुए थे, लेकिन प्रैक्टिकल में सभी को पासिंग मार्क 40 होने के बावजूद इससे कम नंबर दिए गए। बाद में एसडीएम ने कहा था कि उन्हें पता नहीं था, कितने नंबर पर पास होंगे। भू-अभिलेख वालों ने 30 नंबर पर पास होने का बताया था, तो सबको इससे ज्यादा नंबर दिए थे।
इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था। नए पटवारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन भी दिया था। झाबुआ में पटवारियों ने मप्र पटवारी संघ के बैनर तले विरोध जताया था। संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मुलेवा ने बताया, राजस्व अनुभाग झाबुआ में तहसील झाबुआ, रामा, राणापुर आती है। यहां सभी नए पटवारी अनुसूचित जनजाति वर्ग के हैं। इन सभी पटवारियों को मात्र 35 से 36 अंक देकर फेल कर दिया गया था। पटवारी संघ ने आयुक्त भू-अभिलेख एवं बंदोबस्त मध्यप्रदेश ज्ञानेश्वर पाटिल तक जानकारी भेजी थी। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में उन्होंने फिर से मूल्यांकन के आदेश दिए। कलेक्टर के माध्यम से नए नंबर भेजे जाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/practical-failures-will-be-re-evaluated-127562958.html
No comments:
Post a Comment