Tuesday, July 28, 2020

एक बार आकर परीक्षा देने की बजाय असाइनमेंट घर से बनवाए ताे छात्र को 2 से 3 बार बाहर जाना पड़ेगा

काॅलेज की परीक्षा काे लेकर फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने नई घाेषणा की है। उन्हाेंने कहा यूजी के फाइनल ईयर और पीजी के फाइनल सेमेस्टर की परीक्षा ऑनलाइन हाेगी। इससे पहले की कक्षाओं के स्टूडेंट्स काे पिछले सत्र के अंकाें के आधार पर अगली कक्षा में दाखिला दिया जाएगा। माना जा रहा है कि यदि स्टूडेंट्स काे काेर्ट से राहत नहीं मिली ताे घर बैठे ऑनलाइन असाइनमेंट से परीक्षा लेने का निर्णय फाइनल हाे सकता है। खास बात यह है कि यदि सेंटर पर बुलाकर परीक्षा करवाई जाए ताे एक बार ही स्टूडेंट्स काे सेंटर अाकर परीक्षा देना हाेगी। घर बैठे एग्जाम करवाने के इस नए तरीके के कारण स्टूडेंट्स काे तीन से चार बार घर से निकलना हाेगा।

लगातार विचार किया जा रहा है। यूजीसी की गाइडलाइन और छात्रसुरक्षा पर जाे निर्णय लिया जाएगा उसकाे लेकर निर्देश जारी किए जाएंगे।
डाॅ. धीरेंद्र शुक्ल, ओएसडी उच्च शिक्षा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/instead-of-coming-once-and-taking-the-exam-the-student-has-to-go-out-2-3-times-to-get-the-assignment-done-from-home-127562928.html

No comments:

Post a Comment