Friday, July 31, 2020

राजीनामा के लिए दबाव बनाने वाले आरोपी की जमानत रद्द

थाने में दर्ज पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए चाकू दिखाकर दबाव बनाने वाले आरोपी का जमानत आवेदन विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट नीलू संजीव श्रृंगीऋषि ने निरस्त कर दिया है। घटना पांच माह पहले सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में हुई थी।
अभियोजन के अनुसार नाबालिग बालिका सुरखी थाने के तहत आने वाले गांव में माता-पिता के साथ रहती है। 12 मार्च 2020 को उसने सुरखी पुलिस को शिकायती आवेदन दिया। इसमें कहा गया है कि गांव के कोमल पटेल, हल्ले पटेल तथा रमेश पटेल उसके घर आए थे। आरोपी पुलिस केस में राजीनामा करने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर गालीगलौज की तथा चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया। इस दौरान आरोपियों ने जमानत के लिए कोर्ट में आवेदन किया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी।
इसके बाद कोमल पटेल ने दूसरी बार कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी लगाई थी। कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपराध की गंभीरता को देखते आरोपी की जमानत अर्जी निरस्त कर दी। पैरवी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रिपा जैन ने की।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/the-bail-of-the-accused-who-pressed-for-the-rajinama-was-canceled-127573177.html

No comments:

Post a Comment