पीटीएस के टीआई रमेश चंद्र धुर्वे की बहू व ओरिएंटल बैंक के मैनेजर निशांत धुर्वे की पत्नी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नागझिरी थाने की एसआई चांदनी गौड़ ने बताया मृतका का नाम नेहा धुर्वे (29) है। यह परिवार अंजूश्री होटल के पास पावापुरी में रहता है। घटना दोपहर एक से 1:30 बजे की बताई जा रही है। मृतका की दो बच्चियां हैं। मामले में मृतका के देवर योगेश (25) ने सूचना दी थी। उसने बताया था दोपहर में उनके बड़े भाई निशांत का फोन आया था। वे उससे बोले थे तुम्हारी भाभी फोन नहीं उठा रही है, जाकर देखो। मैं गया तो उनके कमरे का दरवाजा बंद था। खिड़की में से देखा तो वे फांसी पर लटकी थी। मेरे चिल्लाने की आवाज सुनकर मम्मी पापा भी दौड़े चले आए। इधर जांच करने पहुंची एफएसएल अधिकारी प्रीति गायकवाड ने बताया मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का ही लगता है। बाकी पीएम रिपोर्ट में स्पष्ट होगा। मृतका के सास-ससुर ने उन्हें बताया सुबह नाश्ता बनने में देरी पर दोनों पति-पत्नी में विवाद हुआ था। इधर जांच में यह बात भी पता चली है कि विवाद के बाद मृतका ने अपने पति को मैसेज किया था, जिसमें लिखा था कि मैं अपने जीवन से परेशान हूं और मरना चाहती हूं। मृतका की दो लड़कियां हैं, जिन्हें लेकर पति को मैसेज में लिखा एक बच्ची को अपने पास रखना और दूसरी को नागपुर में उसके नानाजी के पास भेज देना।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/dispute-over-delay-in-breakfast-wife-hanged-127569572.html
No comments:
Post a Comment