Tuesday, July 28, 2020

छात्राओं ने कहा- लॉकडाउन की वजह से पिता की नौकरी चली गई, फीस कहां से भरें

मंगलवार को शासकीय तिलक हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं में प्रवेश लेने आए छात्र छात्राओं ने प्रवेश के दौरान लग रही वार्षिक फीस का विरोध किया। विद्यार्थियों ने स्कूल परिसर के बाहर फीस के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद सभी विद्यार्थी मक्सी तहसील कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने हायर सेकंडरी की प्रवेश माफी और 12वीं में चल रही प्रवेश की तारीख आगे बढ़ाने का ज्ञापन नायब तहसीलदार संदीप इवने को सौंपा।
विद्यार्थियों ने 12वीं में प्रवेश के लिए ली जा रही फीस और वार्षिक फीस का विरोध करते हुए कहा कि लॉकडाउन के कारण
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है ऊपर से सरकार फीस की मांग कर रही है।
12वीं में प्रवेश लेने आए छात्र साहिल ने बताया कि पिताजी देवास की एक फैक्टरी में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन से उनकी नौकरी चली गई। पिछले चार माह से घर में एक रुपया नहीं आया। अब ऐसे में फीस के पैसे कहां से लाऊं। छात्र कुणाल ने बताया कि पिताजी हेयर सैलून चलाते हैं, लेकिन लॉकडाउन में दुकान बंद रही। दुकान खोलने के बाद भी संक्रमण के डर से लोग दुकान पर नहीं आते, जिससे घर चलना भी मुश्किल हो रहा है। छात्रा साहिबा सोनाली,
रितिका ने भी यही परेशानी बताई। सरकार को ऐसे संकट के समय गरीब विद्यार्थियों की फीस माफ कर उन्हें राहत देनी चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The students said - Father's job was lost due to lockdown, where to fill the fees


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/the-students-said-fathers-job-was-lost-due-to-lockdown-where-to-fill-the-fees-127562981.html

No comments:

Post a Comment