Monday, July 27, 2020

इंडोर बैडमिंटन कोर्ट शुरू नहीं, खिलाड़ियों में नाराजगी

नगर में 36 लाख रुपए की लागत से बना इंडोर बैडमिंटन कोर्ट लोकार्पण के 7 महीने बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। जिससे बैडमिंटन खिलाड़ियों में नाराजगी बढ़ गई है। खिलाड़ियों ने इंडोर बैडमिंटन कोर्ट को जल्द शुरू करने की मांग की है।
सोमवार को बैडमिंटन कोर्ट में बिजली फिटिंग और वुडन फ्लोरिंग के काम की स्थिति का जायजा लेने सीएमओ राहुल शर्मा और सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े पहुंचे।

ठेकेदार को वुडन फ्लोरिंग का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। नगर पालिका द्वारा बनाए गए इंडोर बैडमिंटन कोर्ट में खेल शुरू होने का इंतजार खिलाड़ी 7 महीने से कर रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक इसमें खेल शुरू नहीं हो पाया है। कोर्ट के लोकार्पण के समय सभी को दूसरे ही दिन से बैडमिंटन शुरू होने की उम्मीद थी। जब खिलाड़ियों ने बैडमिंटन कोर्ट में ताला लटका देखा तो इस संबंध में नपा के अधिकारियों से जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया बैडमिंटन कोर्ट में वुडन फ्लोरिंग का काम होना बचा हुआ है। उस समय अधिकारियों ने जल्द ही कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन सात महीने बाद भी अभी तक वुडन फ्लोरिंग का काम नहीं हो पाया है।

बैडमिंटन खिलाड़ी सोनू अग्रवाल,मयंक यादव, प्रतिक यादव सहित अन्य ने बताया वुडन फ्लोरिंग का काम किए बिना बैडमिंटन कोर्ट के लोकार्पण का कोई औचित्य नहीं था। पहले बैडमिंटन कोर्ट में सभी काम पूरे किए जाने चाहिए थे। इसके बाद लोकार्पण किया जाना चाहिए था। पिछले सात महीने से इंडोर बैडमिंटन कोर्ट शोपीस बनकर रह गया है। नपा के सहायक यंत्री आरसी गव्हाड़े ने बताया बैडमिंटन कोर्ट में बिजली फिटिंग का काम पूरा हो चुका है। वुडन फ्लोरिंग के लिए समतलीकरण का काम भी हो चुका है। जल्द ही वुडन फ्लोरिंग का काम पूरा हो जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/multai/news/indoor-badminton-court-not-started-players-are-angry-127559811.html

No comments:

Post a Comment