Monday, July 27, 2020

जेल में 5 कैदी पॉजिटिव आने के बाद 175 बंदी आइसोलेट

सेंट्रल जेल भैरवगढ़ में रविवार को अलग-अलग बैरक के पांच बंदी कोरोना पॉजिटिव आने के बाद जेल प्रशासन ने उनके संपर्क वाले 175 बंदियों को आइसोलेट कर दिया।
जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि जेल के अंदर ही आइसोलेशन सेंटर बनाया गया्र जहां बंदियों को काढ़ा दे रहे है व प्राणायाम भी कराया जा रहा है। शाम को मोटीवेशन के लिए भी बंदियों से बातचीत की जा रही है। जिन्हें हल्की सर्दी व खांसी है ऐसे बंदियों को भी अलग कर दिया गया है। सेामवार को भी पूरी जेल को सैंसेटाइज भी कराया गया। जेल अधीक्षक सोनकर के मुताबिक अन्य बंदियों के लिए महामारी की शुरूआत से ही अदरक व तुलसी की चाय लगातार दे रहे है। जेल में संक्रमण न फेले इसके लिए सावधानी और अधिक बरती जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/175-prisoners-isolate-after-5-inmates-are-positive-in-jail-127559682.html

No comments:

Post a Comment