तिली क्षेत्र निवासी एक युवक की बीती रात घर से कुछ दूरी पर माैत हाे गई। वह कार से कहीं जाने के लिए निकला था। रास्ते में उसे उल्टियां हुईं और कार में ही दम ताेड़ दिया। देर रात परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घाेषित कर दिया। पुलिस ने शराब में काेई जहरीला पदार्थ हाेने का शक जताया है। घर से शराब के कुछ पाउच भी पुलिस ने जब्त किए हैं। सिविल लाइंस पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी जेपी ठाकुर ने बताया कि तिली निवासी रूपेश पिता गुलाब पटेल शराब पीता था। रविवार रात वह शराब के नशे में घर से कार लेकर निकला था। घर से कुछ दूरी पर उसकी माैत हाे गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। शराब में काेई जहरीला पदार्थ हाेने का शक है। उसके घर से शराब के पाउच मिले हैं। इनकी जांच कराई जा रही है। पीएम रिपाेर्ट से स्थिति स्पष्ट हाे जाएगी। उसने कुछ दिन पहले ही नई कार खरीदी थी। इसी साल रूपेश की शादी हुई थी। एफएसएल टीम और पुलिस जांच के बाद कार परिजनों के सुपुर्द कर दी हैl
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/tillys-youth-killed-feared-poisoning-in-alcohol-127559818.html
No comments:
Post a Comment