Wednesday, July 29, 2020

अगस्त में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन, बाजार व बारिश के लिए अच्छा

अगस्त में सूर्य, शुक्र, मंगल व बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु व शनि वक्रीय स्थिति में हैं। चार ग्रहों का यह राशि परिवर्तन मौसम को सबसे अधिक प्रभावित करने वाला होगा। 1 अगस्त से अच्छी बारिश के योग बनेंगे, जबकि रस प्रधान ग्रह शुक्र शीतल ग्रह चंद्रमा के स्वामित्व वाली राशि कर्क में प्रवेश करेगा, परंतु 16 अगस्त को मंगल के अपनी ही राशि मेष में पहुंचने के कारण कहीं-कहीं प्राकृतिक आपदाएं भी होगी। सुखद स्थिति यह रहेगी कि इसी माह के दूसरे पखवाड़े से कोरोना के प्रकोप में कमी आना शुरू होगी, जिसकी वजह सूर्य का अपनी राशि सिंह में पहुंचना होगा, जो अभी जलीय राशि कर्क में है। महंगाई पर रोकथाम लगना 13 सितंबर से प्रारंभ होगा, जब शनि वक्रीय से अपनी ही राशि धनु में मार्गी होंगे।

17 अगस्त को सूर्य का अपनी ही सिंह राशि में प्रवेश होगा
ज्योतिषी पं. हरीश पायक के अनुसार सूर्य अभी कर्क राशि में है, जो जल तत्व राशि है, जबकि सूर्य अग्नि तत्व है। 17 अगस्त को सूर्य का सिंह राशि में प्रवेश होगा। सूर्य प्रधान ग्रह की श्रेणी में हैं। राशि परिवर्तन का असर मौसम व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभाव डालता है।

सत्ता पक्ष-विपक्ष में बढ़ेंगे मतभेद ...

राशि परिवर्तन से बारिश के योग तो बनेंगे, परंतु मंगल के अपनी राशि में प्रभावी होने से प्राकृतिक आपदाएं आएंगी। संक्रमण फैलाने वाली बीमारियों का प्रकोप घटने लगेगा। शनि वर्तमान में मकर राशि में वक्रीय होने से सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच मतभेद बढ़ेंगे।

16 अगस्त को मेष राशि में पहुंचेगा मंगल, महंगाई पर भी लगेगा अंकुश
16 अगस्त को मंगल के मेष राशि में पहुंचने पर आंधी और तेज बारिश की स्थिति बनेगी। दूसरी ओर सत्ता संघर्ष को भी मंगल बढ़ाएगा। शुक्र का राशि परिवर्तन बाजार व शेयर मार्केट की स्थिति को सुधार लाने वाला होगा, पर महंगाई पर रोकथाम लगना 13 सितंबर से शुरू होगा, जब गुरु वक्रीय से राशि धनु में मार्गी होंगे।

शुक्र का एक अगस्त को राशि परिवर्तन आरोग्यता उत्पन्न करेगा

ज्योतिषी पं. सुमित रावल के अनुसार शुक्र का एक अगस्त को राशि परिवर्तन आरोग्यता उत्पन्न करेगा। यह स्थिति अगस्त के दूसरे पखवाड़े से तब बनेगी, जब बुध एक अगस्त को कर्क में कुछ दिन रहने के बाद 17 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। मंगल अभी जलीय राशि मीन में है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Changes of 4 planets in August, good for market and rain


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/changes-of-4-planets-in-august-good-for-market-and-rain-127566277.html

No comments:

Post a Comment