Monday, July 27, 2020

छतरपुर के महिला एवं बाल विकास अधिकारी निलंबित

छतरपुर में कार्यरत महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनिल जैन के द्वारा गलत तरीके से वाहन चलाने और अभद्र व्यवहार करने के कारण संभागायुक्त जेके जैन द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया है। छतरपुर कलेक्टर द्वारा जानकारी दी गई थी कि 21 जुलाई को रात 9.30 बजे के समय बक्स्वाहा छतरपुर में जैन के वाहन के द्वारा खतरनाक ढंग से मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बक्स्वाहा लखनलाल पाठक के वाहन को कट मारा गया। इससे पाठक द्वारा जैन से शिकायत करने पर उनके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। जैन शराब के नशे में थे और पाठक की शिकायत पर बक्स्वाहा थाना में एफआइआर दर्ज की गई। बिजावर अनुविभागीय अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार जैन शराब के नशे में वाहन चला रहे थे। इसके चलके उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहां महिला एवं बाल विकास विभाग सागर संभाग नियत किया गया हैं। उधर, सीएमओ बक्सवाहा पाठक को भी 2 वेतन वृद्धि रोकने का नोटिस जारी किए गए हैं। सीएमओ से कहा गया है कि तीन दिवस के अंदर जवाब प्रस्तुत करें नहीं तो एक पक्षीय कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, पाठक होम क्वारंटाइन होने के बावजूद घर से निकलकर बाहर घूम रहे थे। इससे कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा उत्पन्न हुआ। उधर, कलेक्टर दीपक सिंह ने एकीकृत बाल विकास परियोजना ग्रामीण -2 के विजय कुमार चौधरी को निलंबित किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/action-women-and-child-development-officer-of-chhatarpur-suspended-127559821.html

No comments:

Post a Comment