रविवार को जमीन बंटवारे को लेकर ग्राम सतोरिया में हुए विवाद में गांव के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ लाठियों से मारपीट की थी, मारपीट में 4 लोग घायल हुए थे। जिसमें से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग को अधिक चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को इलाज के लिए सागर रैफर किया गया था। जिसकी इलाज के दौरान रविवार-सोमवार की दरमियानी रात मौत हो गई।
ग्राम सतोरिया में जमीन बंटवारे को लेकर रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे पारिवारिक विवाद हो गया। जिसमें बूठा उर्फ अजय कुर्मी,नेतराम कुर्मी,संजू कुर्मी एवं ऋषि कुर्मी ने लाठियों से राजेंद्र सिंह,महेंद्र सिंह,विनोद सिंह एवं प्रंशात कुर्मी के साथ लाठियों से मारपीट कर चोट पहुंचाई थी। जिसमें 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद डायल 100 कर्मियों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया था। इन घायलों में से 65 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र पिता नारायण सिंह पटेल निवासी सतोरिया को गंभीर चोट आने के कारण सागर रैफर किया गया था।जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी कमल सिंह ठाकुर ने बताया कि बुजुर्ग की रविवार की देर रात मौत हो गई है। मर्ग डायरी मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/the-elderly-injured-in-the-fight-broke-during-treatment-the-police-said-the-murder-section-will-increase-after-getting-the-diary-127559823.html
No comments:
Post a Comment