जिले में तीसरे रविवार को भी लॉकडाउन का प्रभावी असर रहा। मुख्य बाजार व चौराहों पर पूरी तरह सन्नाटा दिखा। बाइक सवारों सहित अन्य आवाजाही रोकने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स लगाए गए। बिना कारण और बिना मास्क लगाए घर से निकलने वालों के पुलिस ने चालान बनाए।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार ने हर रविवार को लॉकडाउन के आदेश दिए हैं। 12 जुलाई से यह आदेश लागू है। 26 जुलाई को तीसरे रविवार भी इसका असर नजर आया। शहर का मुख्य बाजार पूरी तरह बंद रहा। यहां ज्यादा संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि लोगों का आवागमन रोका जा सके। वाहनों को रोककर जांच करने के लिए प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स लगाए गए। हालांकि लोगों ने भी लॉकडाउन का पालन किया और ज्यादा लोग सड़कों पर नजर नहीं आए।
पुलिस ने जिलेभर में 100 से ज्यादा चालान बनाए
लॉकडाउन का पालन नहीं करने, बिना कारण घरों से निकले और मास्क नहीं लगाने पर पुलिस ने जिलेभर में 100 से ज्यादा लोगों पर चालानी कार्रवाई की। हर चौराहे पर पुलिस ने आवागमन करने वाले वाहनों को रोका। जिनके पास अनुमति थी, उन्हें भी मास्क लगाने और संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी रखने की हिदायत दी।
सुबह अधिकारियों, दिनभर चार्ली-मोबाइल की गश्त
सुबह शहर की स्थिति और लॉकडाउन में ड्यूटी व्यवस्था देखने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शहर में गश्त करने निकले। बाद में चार्ली और मोबाइल वाहन दिनभर घूमते रहे। छाेटे वाहनों से शहर के मुख्य क्षेत्रों के साथ वार्डों और गलियों में भी गश्त की गई। ताकि यहां लोग घरों से न निकलें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/barricades-imposed-to-stop-movement-fines-imposed-on-those-without-masks-127556471.html
No comments:
Post a Comment