घर-घर नर्मदा जल पहुंचाने की अमृत याेजना में केवल दावे और वादे ही हैं। 5 साल में याेजना का काम पूरा नहीं हाे पाया, जबकि ठेका कंपनी दाे साल अतिरिक्त मिले। काम पूरा करने 7 बार तारीख बढ़ाई। अब निर्माण कंपनी ह्मूम पाइप के इंजीनियराें ने इंटकवेल की माेटर सुधरने के बाद एक सप्ताह में शहर की सभी पानी की 14 टंकियाें से पेयजल की सप्लाई का वादा किया है। हालांकि अभी तक किए सारे वादे झूठे ही साबित हुए। टंकियां अधूरी हैं, पानी भी 24 घंटे नहीं मिल रहा। नपा की माॅनिटिरिंग की कमी के कारण याेजना अब तक अधूरी है।
निर्माण कंपनी और नपा आमने-सामने
- कंपनी के इंजीनियर भूपेश ढाेडके का दावा है कि हर्णे काॅलाेनी, भीलपुरा और ट्रेंचिंग ग्राउंड में इंटकवेल की माेटर सुधरने के बाद नर्मदा पेयजल की सप्लाई शुरू की जा सकेगी। नपा ने इंटकवेल की माेटर सुधरवाने में समय लगा। इस कारण उक्त तीन टंकियाें से पेयजल सप्लाई में देरी हुई।
- नपा एई आरसी शुक्ला का कहना है कि टंकियां अधूरी हैं। टंकियाें के चाराें और फेंसिंग सहित टेस्टिंग और अन्य कार्य पूर्ण हाेने के बाद ही कंपनी काम पूरा हाेने का दावा कर सकती है। टंकियाें के निर्माण और पाइपलाइन का काम पूरा हाेने के बाद पेयजल की सप्लाई निर्माण कंपनी काे साैंपी जाएगी।
यह कमियां
जहां भी नर्मदा पेयजल की सप्लाई है वहां पाइपलाइन फूटने, प्रेशर नहीं आने, नियमित सप्लाई नहीं हाेने और मटमैला पानी आने की समस्याएं हैं। केवल 4 ही टंकियाें से सप्लाई हो रही है। हर्णे काॅलाेनी, भीलपुरा और ट्रेंचिंग ग्राउंड में पेयजल सप्लाई नहीं हाे रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/amrit-work-incomplete-for-five-years-now-new-promise-all-14-tanks-of-water-will-be-supplied-from-drinking-water-in-a-week-127566285.html
No comments:
Post a Comment