Wednesday, July 29, 2020

तीन साल बाद रक्षाबंधन पर सर्वार्थ सिद्धि याेग

रक्षाबंधन इस बार श्रावण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धी योग में मनेगा। 2017 में एेसा हुअा था। ज्याेषियाें के अनुसार दोनों योग एक साथ आने से अच्छी बारिश के योग बनेंगे। स्वास्थ्य के लिए भी लाभ दायक रहेगा।
पंडित राधेश्याम शास्त्री ने बताया रक्षाबंधन पर 3 अगस्त काे सुबह 9.28 बजे के बाद भद्रा काल समाप्त होने पर सर्वार्थ सिद्धि योग बनेगा। 9.30 से रक्षाबंधन मनाना शुरू हाेगा। बहुत अच्छा समय माना जाएगा। भद्राकाल में रक्षाबंधन मनाने का का निषेध रहता है। इस बार श्रावण मास में पांच सोमवार का योग बना है। पहला सोमवार 6 जुलाई को था। समापन 3 अगस्त काे रक्षाबंधन को सोमवार के साथ होगा। यह भी दुर्लभ है। इससे बारिश के लिए अच्छा योग है। श्रावण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धी योग एक साथ होना स्वास्थ्य देने वाला होता है। इस योग की वजह से लोगों का स्वास्थ्य अच्छा होगा। साथ ही अच्छी बारिश के योग बन रहे है। यह योग अाखिरी बार 7 अगस्त 2017 काे आया था। तब श्रावण नक्षत्र और सर्वार्थ सिद्धी योग दोनों एक साथ थे और रक्षाबंधन मनाया गया था। ऐसे योग बहुत कम आते हैं। पं. शास्त्री का कहना है कोरोना महामारी में भी भारतीय संस्कृति और धर्म का महत्व पूरी दुनिया मान गई। उसके बनाए नियम आज पालन कर रहे हैं। बिना हाथ पैर धोए घर में प्रवेश ना करना, बाहर से आकर पहले अपने आपको शुद्ध कर भोजन करना। आज पूरी दुनिया अमल कर रही है। बहने अपने भाइयों के लिए बाजार की मिठाई ना लेकर घर में बनी मिठाई का उपयोग करें। कोरोना महामारी से खुद बचें और अपने भाइयों को बचाएं।

ईद पर ईदगाह और मसजिदों में 5-5 लोग ही पढ़ेंगे ईद की नमाज : शहरकाजी


ईद उल अजहा बकरीद के दिन ईदगाह और मसजिदों में शासन की गाइड लाइन के तहत सिर्फ 5-5 व्यक्ति ही नमाज में शामिल हाेंगे, पर्व खुशी के साथ घराें में रहकर ही मनांए, अपने पड़ाेसियाें का ध्यान रखें, गरीबाें की मदद करें और जरूरी हाेने पर ही बाजा में आए एवं वापस घर आ जाएं। कहीं पर भी किसी तरह की भीड़ नहीं लगाएं। यह अपील शहर काजी अबुल कलाम फारूखी और नायब काजी नाेमान अहमद अशरफी ने बुधवार काे कलेक्टाेरेट पहुंचने पर आमजनाें से की गई।
बकरीद पर्व 1 अगस्त काे मनाया जाएगा, तैयारियां मुस्लिम घराें में काफी दिनाें से चल रही है। त्याेहार पर घराें में कुर्बानियाें का विशेष महत्व रहता है, इसलिए घर और माेहल्लाें में भीड़ नहीं लगाने की शहरकाजियाें ने बात कही है। शहरकाजी ने कहा, सभी सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा करें, शासन के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें, उल्लंघन करने पर प्रशासन कार्यवाही करेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं की रहेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/after-three-years-raksha-bandhan-will-be-universally-acknowledged-127566346.html

No comments:

Post a Comment