Monday, July 27, 2020

बेटी काे पीटती थी मां, पुलिस ने किए मां के कपड़े जब्त

शाहगढ़ में तीन साल की बच्ची के अंधेकत्ल के मामले में एक दाे दिन में खुलासा हाे सकता है। इस वारदात में परिवार के ही लाेगाें पर शक की सुई घूम रही है। पुलिस का डाॅग का घटना स्थल से जिस झाेपड़ी तक गया था वहां मृतका के बड़े पिता रहते हैं और पास में ही माता-पिता का घर हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बच्ची के मां के कपड़े जब्त किए हैं। बच्चे से मारपीट की गई थी। उसके सिर हाथ-पैर में चाेट के निशान मिले हैं। गांव वालाें ने बताया कि बच्ची काे उसकी मां अक्सर बेरहमी से पीटती थी।
माता-पिता काे देर रात गांव में देखा गया: बच्ची के माता-पिता काे गांव में देर रात घूमते देखा गया। गांव के एक व्यक्ति के पूछने पर दाेनाें ने बताया कि बच्ची काे ढूंढ रहे हैं। परिजनाें ने देर रात तक थाने में बच्ची के गुमने की सूचना नहीं दी थी। सुबह खुद ही घटना स्थल पर पहुंच गए। तांत्रित बाबा द्वारा बच्ची की लाेकेशन बताए जाने की बात कितनी सच है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। कहीं माता-पिता ने इस बारे में झूठ ताे नहीं बाेला। आईजी अनिल शर्मा ने बताया कि मैं घटना स्थल पर गया था। दाे तीन बिंदुअाें पर जांच चल रही है। इस केस में जल्द पर्दाफाश हाेने की उम्मीद है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/shahgarh/news/shahgarh-massacre-mother-was-beaten-by-daughter-police-seized-mothers-clothes-127559815.html

No comments:

Post a Comment