जिले में मंगलवार काे 11 लाेगाें की रिपाेर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। इसमें होशंगाबाद के एक भाजपा नेता, आनंद नगर निवासी फाइनेंस कर्मचारी, राजा मोहल्ला की युवती, जुमेराती, ग्वालटोली में दो महिला, अग्निहोत्री कॉलोनी निवासी एक युवक हैं। वहीं पिपरिया स्टेशन राेड थाना टीआई सहित आरपीएफ चाैकी के दो सिपाही अाैर सिंधी काॅलोनी निवासी एक व्यापारी व एक ग्रामीण युवक पाॅजिटिव हंै। भाजपा नेता के संक्रमित हाेने के बाद काली मंदिर सातरास्ते क्षेत्र काे कंटेनमेंट जाेन बनाया गया। वहीं सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह ने भी सैंपल की जांच कराई है। वे अभी होम क्वारेंटाइन है। उनकी रिपोर्ट नहीं आई है।
डाॅ. अक्षय नेमा ने बताया सभी की संपर्क हिस्ट्री वाले सदस्याें काे हाेम क्वारेंटाइन किया है। सैंपल लेने की प्रक्रिया भी की जा रही है। मंगलवार काे तीन मरीज ठीक हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/pipariya-ti-11-people-infected-including-bjp-leader-127562919.html
No comments:
Post a Comment