Sunday, July 26, 2020

सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे फौजी भाइयों का किया स्वागत

सेना से सेवानिवृत्त होकर लौटे फौजी भाइयों का नगरवासियों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नाहरगढ़ गांव के सैनिक शंभूलाल गिरी गोस्वामी ने 26 वर्ष देशसेवा में अपना योगदान दिया, इसी सप्ताह सेवानिवृत्त होकर आए हैं। वहीं नाहरगढ़ निवासी कोमल माली 21 वर्ष सेवा देकर भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होकर आए हैं। घर पहुंचने पर दोनों फौजियों का ग्रामीणों ने साफा बांधकर एवं श्रीफल देकर स्वागत किया। करगिल दिवस में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। फौजी धर्मेंद्र सोनी, रामप्रसाद गहलोद, रवि बैरागी, राकेश सांखला, दीपक भाटी, जितेंद्रसिंह, प्रहलाद कुमावत, पंकज राठौर, रामप्रसाद भाटी, सुधीर शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The military brothers were welcomed after retiring from the army


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/the-military-brothers-were-welcomed-after-retiring-from-the-army-127556404.html

No comments:

Post a Comment