सुरखी थाना क्षेत्र के गाेसरा में बड़े भाई ने छाेटे भाई की कुल्हाड़ी मारकर जान ले ली। वजह भी बहुत छाेटी थी। मृतक ने भाई के माेबाइल का मेमाेरी कार्ड चुरा लिया था। पुलिस ने अाराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार रविवार की रात गोसरा में लाश मिलने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची थी। गांव के हल्ले भाई रजक, रामराज सिंह लोधी से पुलिस ने पूछताछ की ताे पता चला कि शव गांव के ही लेखन उर्फ टंटू पिता निर्भय अहिरवार का है। गांव के लाेगाें ने बताया कि दोपहर करीब 2.30 बजे निर्भय अहिरवार के घर के पीछे के तरफ दूर से चिल्लाने की आवाज आयी थी।
इसी दाैरान निर्भय अहिरवार का बड़ा लड़का मदन अहिरवार एक हाथ में कुल्हाड़ी एवं दूसरे हाथ में पुराना कपड़ा लिए सिद्ध बाबा की पहाड़ी तरफ भागते देखा गया था। गांव के लाेगाें ने पुलिस काे बताया कि चूंकि मदन अपने भाई लेखन से आए दिन लड़ता-झगड़ता रहता था और उनके घर से चीख पुकार की आवाज आती रहती थी, इसलिए ज्यादा ध्यान नहीं दिया। रात करीब 8.30 बजे जब माता-पिता खेत से काम करके घर लाैटे ताे उनकी चीख-पुकार सुनकर गांव के लाेग वहां पहुंचे। देखा ताे लेखन की लाश पड़ी थी।
पुलिस के लिए इतना सुराग काफी था। पुलिस ने तत्काल मदन की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आराेपी काे अगरा के खेत से पकड़ा था। उसने पूछताछ में वारदात कबूल कर ली। उसने पुलिस काे बताया कि उसके छोटे भाई लेखन से आए दिन लड़ाई झगड़ा हाेता था। 2-3 दिन पहले लेखन ने उसके मोबाइल का मेमोरी कार्ड चुराकर किसी को बेच दिया था। उसने कार्ड किसे बेचा यह बता नहीं रहा था। इसी बात पर जब लेखन घर में पलंग पर सो रहा था, तभी उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। आराेपी से खून से सनी कुल्हाडी एवं कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/murder-of-brother-who-was-stabbed-with-ax-on-stealing-memory-card-in-surkhi-arape-arrested-127559813.html
No comments:
Post a Comment