Wednesday, July 29, 2020

बिना सरचार्ज के टैक्स जमा करने के लिए 2 दिन शेष

बिना सरचार्ज के संपत्ति कर जमा करने के लिए अब केवल दाे ही दिन बचे हैं। शहर के लोग 31 जुलाई तक बिना सरचार्ज के संपत्तिकर जमा कर सकते हैं। इसके बाद सरचार्ज नपा वसूलेगी। नपा ने 31 मार्च तक संपत्तिकर जमा नहीं कराने वालाें काे 31 जुलाई तक बिना सरचार्ज के संपत्तिकर जमा करने की माेहलत दी है। इसके बाद कर की राशि जमा करने वालों से पेनाल्टी ली जाएगी। लोग 31 जुलाई तक टैक्स की राशि बिना पेनाल्टी के जमा कर सकेंगे। कोरोना के कारण मार्च माह में इस बार लॉकडाउन हो गया था। इसके बाद लोग घरों से निकल ही नहीं पाए। यही नहीं सभी शासकीय कार्यालय भी बंद थे तो वहीं नगर पालिका में भी ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही गई थी। सबसे अहम मामला संपत्ति कर जमा करने का था। सीएमअाे माधुरी शर्मा ने बताया कि संपत्ति कर जमा करने की तारीख 31 जुलाई तक टैक्स जमा किया जा सकता है। इसमें पेनाल्टी नहीं देना होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/2-days-left-to-collect-tax-without-surcharge-127566300.html

No comments:

Post a Comment