कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कोराना वायरस संक्रमण को रोकने के संबंध में मेडिकल और किराना एसोसिएशन की बैठक ली।
उन्हाेंने कहा सभी मेडिकल और किराना दुकानों पर मास्क, सोशल डिसटेंसिंग जागरूकता संबंधित पोस्टर लगाएं। सभी अपनी दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाएं और बैरिकेड्स लगाएं। शासन के निर्देशों और गाइड लाइन का पालन ना करने वाले दुकान संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए सभी मास्क लगाएं, हाथों को बार-बार धोएं तथा हाथों को सैनिटाइज करें तथा दुकान तथा सार्वजनिक स्थानों पर दूरी बनाए रखें। सभी मास्क लगाकर दुकान/प्रतिष्ठान का संचालन करें। अगर कोई व्यक्ति बगैर मास्क लगाकर सामान खरीदने आता है तो उसे मना करें और मास्क लगाकर आएं तभी सामान दें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपके प्रतिष्ठान पर कंटेनमेंट एरिया से कोई भी व्यक्ति ना आए। नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान ने किराना व्यापारियों से कहा ज्यादा से ज्यादा होम डिलेवरी करें और केश पेमेंट न लेकर डिजिटल पेमेंट से भुगतान प्राप्त करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/do-not-give-any-goods-to-the-shop-without-a-mask-collector-127566343.html
No comments:
Post a Comment