Thursday, July 30, 2020

जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए अचानक पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, सिविल सर्जन मिले गायब

स्वास्थ्य मंत्री प्रभु राम चौधरी गुरूवार देर शाम बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे।
जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान न तो सिविल सर्जन मिले और न ही व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आई। जिसके बाद मौके पर मौजूद सीएमएचओ से मंत्री ने नाराजगी जाहिर की। वहीं जब मंत्री नए आईसीयू का निरीक्षण करने गए तो यहां भी निर्माण कार्य की टाइम लिमिट पूछने पर अफसर जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा मंत्री चौधरी ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का भी में निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ओपीडी, आईसीयू और कोरोना वार्ड का जायजा लिया। मरीजों से वीडियो कॉल के जरिए बात की। वहीं स्टाफ से भी मंत्री ने उनकी परेशानी के संबंध में बात की।
संविदा कर्मचारियों ने की नियमितीकरण की मांग

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में दोपहर को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी अमिताभ चौबे ने मंत्री को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चौबे ने लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की बात कही। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/health-minister-suddenly-arrives-for-inspection-of-district-hospital-civil-surgeon-found-missing-127569527.html

No comments:

Post a Comment