Monday, July 27, 2020

खड़े ट्रकों से डीजल की चोरी, ट्रक मालिकों ने पाथाखेड़ा चौकी में दर्ज कराई शिकायत

पाथाखेड़ा के डब्लूसीएल बेरियल के सामने और साप्ताहिक बाजार में खड़े रहने वाले ट्रकों के टैंकरों को खोलकर, तोड़कर उसमें से डीजल चोरी का कारोबार एक बार फिर शुरू हो गया है। यह सिलसिला पाथाखेड़ा में ही नहीं अपितु राजीव चौक तिगड्डा और काली माई मंदिर के आसपास खड़े रहने वाले ट्रक चालकों को डीजल चोरी की गंभीर परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बताया जाता है शनिवार रात को एमपी 09 केडी 2577 के ट्रक के टैंकर में छेद करके लगभग 120 लीटर से अधिक डीजल की चोरी कर ली गई है।

ट्रक मालिक नदीम खान ने बताया कि 120 लीटर डीजल का बाजार मूल्य लगभग 15 हजार के आसपास आंका जा रहा है। ऐसा नहीं कि ट्रकों के टैंकरों से डीजल की चोरी होने का सिलसिला पहली बार हुआ हो, इसके पूर्व में भी कई बार काली माई मंदिर के आस- पास, राजीव चौक तिगडा, डब्लूसीएल के बेरियल के समीप खड़े रहने वाले ट्रकों के टैंकरों के ताले तोड़कर और खोलकर उसमें से डीजल की चोरी हो चुकी है।

इसकी कई बार लिखित शिकायत पाथाखेड़ा चौकी और थाना, एसडीओपी को देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ट्रक मालिक नदीम खान ने बताया कि काली माई मंदिर प्रांगण में 100 डायल खड़ी रहती है। उसके बाद भी यहां खड़े रहने वाले ट्रकों से डीजल की चोरी हो जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 100 डायल में पुलिस के जवान किस तरह से क्षेत्र की चौकसी करते होंगे। ट्रक मालिकों ने बताया कि ट्रकों के टैंकरों से डीजल की चोरी का सिलसिला यहीं नहीं थमा तो जल्दी ही ट्रक मालिक पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करके रात में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग करेंगे। इससे ट्रकों के टैंकरों को तोड़कर डीजल की चोरी पर अंकुश लग सकेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/sarni/news/diesel-theft-from-standing-trucks-truck-owners-lodged-complaint-at-pathakheda-post-127559808.html

No comments:

Post a Comment