कोरोना संकट के बीच गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों को बालश्रम एवं बाल व्यापार का शिकार ना होना पड़े, इस हेतु बालश्रम विरोधी अभियान और सेव द चिल्ड्रन के सहयोग द्वारा बालश्रम मुक्त प्रदेश अभियान चलाया जा रहा है। कंचन वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसायटी के साथ नगर में चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ महिला बाल विकास विभाग की सहायक संचालक नीलम चौहान ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया। सोसायटी के संचालक नवीन वर्मा ने बताया अभियान का उद्देश्य बाल सुरक्षा तंत्र एवं जन समुदाय को बच्चों के साथ होने वाले शोषण से बचाने के लिए जागरूक एवं सक्रिय करना है। अभियान के तहत जिले के 50 गांवों में जाकर बच्चों को रंग-बिरंगे चित्र, कहानियां, कविताएं आदि तैयार करने हेतु ड्राइंग बुक, स्केच कलर पेन, पेंसिल सेट वितरित किए जाएंगे ताकि वे तनावमुक्त रह सकें। इस अवसर पर एसजीपी प्रभारी डीएस करोलिया, संरक्षण अधिकारी राघवेंद्र मीणा, हर्षवर्धन वर्मा व आर्यन शर्मा मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shujalpur/news/campaign-started-for-child-labor-free-territory-127562966.html
No comments:
Post a Comment