Tuesday, July 28, 2020

एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर लाभ देता है : जिला न्यायाधीश

जिला न्यायालय परिसर स्थिति न्याय वाटिका में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में पंच-ज अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश राजेश गुप्ता की उपस्थिति में वाटिका में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया गया। इस दौरान जिला न्यायाधीश ने सभी न्यायाधीशों को पर्यावरण का महत्व बताया। उन्होंने कहा एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर लाभ देता है। वृक्षों से ऑक्सीजन मिलती है, पेड़ फल और छाया देते हैं। उनके पत्ते, लकड़ियां आदि सभी सामग्री जन उपयोग के लिए अत्यधिक महत्व की है। विशेष न्यायाधीश महेश शर्मा, अपर जिला न्यायाधीश राजेश देवलिया, अपर जिला न्यायाधीश संजय चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गौरव प्रज्ञानन, न्यायाधीश राजकुमार चौहान, न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेंद्र बर्मन, मजिस्ट्रेट हर्ष ठाकुर, प्रतिभा वास्कले, अंजलि सिंह, अंशुल जैन, रवि तंवर, जिला विधिक सहायता अधिकारी सिमोन सुलिया ने पौधारोपण किया। इस दौरान आम, कटहल, अमरूद, जामुन आदि के फलदार पौधे रोपे गए।
ये है पंच-ज अभियान
पंच-ज अभियान के तहत जल, जंगल, जमीन, जन और जानवर सभी के संतुलित पर्यावरणीय विकास की अवधारणा है। जिसमें प्रकृति के संरक्षण का उपाय और पौधारोपण, भूमि कटाव को रोकना, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकना, जंगलों को बचाना आदि महत्वपूर्ण कार्यों के द्वारा पर्यावरण के संरक्षण पर बल दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
One tree gives benefits equal to hundred sons: District Judge


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/one-tree-gives-benefits-equal-to-hundred-sons-district-judge-127562967.html

No comments:

Post a Comment