Wednesday, July 29, 2020

पशु हाट में लगी लाेगाें की भीड़, साेशल डिस्टेंस की उड़ी धज्जियां, अाधे से ज्यादा लाेगाें ने नहीं पहने थे मास्क

बकरीद के चलते बुधवार काे नगर के मेला मैदान पर बकरे-बकरियाें का हाट लगा। बेचने और खरीदने आए लाेगाें ने प्रशासन की गाइडलाइन की खुलेआम धज्जियां उड़ाई। हाट में 150 से ज्यादा लाेग थे, जिनमें से 70 से ज्यादा लाेगाें ने मास्क ही नहीं लगाए थे। साथ ही साेशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। जबकि हाल ही में ही नगर में काेराेना के दस मरीज मिले थे। नगर में एक एक्टिव मरीज अभी भी हैं। इसके बावजूद लाेग लापरवाही बरत रहे हैं।
प्रशासन काेराेना संक्रमण की राेकथाम के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके चलते कलेक्टर ने जिले में शनिवार और रविवार काे पूर्ण लाॅकडाउन घाेषित किया है। साथ ही रात 8 से सुबह 5 बजे तक प्रतिदिन लाॅकडाउन रहता है। रात आठ बजे बाद दुकानें भी बंद हाे जाती है। इसके बावजूद हाटपिपल्या में बुधवार काे बकरे-बकरियाें का हाट लगा, जिसमें बड़ी संख्या में लाेग भीड़ लगाकर खरीदी-बिक्री करते नजर आए। आश्चर्य की बात ताे यह है कि प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार कहीं पर भी किसी भी स्थिति में भीड़ नहीं लगाई जा सकती है। इसके बावजूद स्थानीय प्रशासन ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्राें में संक्रमण फैलने का खतरा मंडरा रहा है। इधर हाटपिपल्या के प्रभारी तहसीलदार सुभाष सुनेरे से जब हाट लगाने के बार में चर्चा की गई ताे उनका कहना था कि तहसील स्तर पर तो बकरे-बकरियाें के हाट लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। फिर भी इतनी बड़ी संख्या में लगे हाट काे हम रोक भी नहीं सकते थे। क्योंकि प्रशासन ने संपूर्ण लॉकडाउन हटा दिया है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क लगाना जरूरी है।
हाट लगाने की अनुमति नहीं दी
इधर बागली एसडीएम अरविंद चौहान का कहना है कि बकरे-बकरियाें के हाट लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। यह हाट कैसा लगा इसका पता करके बताता हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
A crowd of animals will be brought in the Haat Haat, the Uri Dhjis of the Sacred Distance, they did not wear masks more than halfway


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dewas/news/a-crowd-of-animals-will-be-brought-in-the-haat-haat-the-uri-dhjis-of-the-sacred-distance-they-did-not-wear-masks-more-than-halfway-127566349.html

No comments:

Post a Comment