Tuesday, July 28, 2020

53800 रुपए प्रति दस ग्राम बिका सोना, रिकाॅर्ड भाव

सोने के भाव में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार के बाद मंगलवार को भी भाव में तेजी रही। मंगलवार को सोने के दाम 53,800 रुपए प्रति दस ग्राम पहुंच गए। सोना पहली बार इस भाव बिका है। जबकि इसके पहले शुक्रवार को सोना 52,700 रुपए प्रति दस ग्राम बिका था। सराफा व्यापारियों के मुताबिक भाव में आगे भी तेजी बनी रहेगी।
सोने के साथ ही चांदी के भाव में भी तेजी जारी है। चांदी के भाव में सोमवार की तरह मंगलवर को भी 63,000 रुपए प्रतिकिलो रहे। चांदी के भाव भी 7 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर है। इसके पहले 2013 में इस भाव पर चांदी बिकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/rs-53800-per-ten-gram-of-sold-gold-record-price-127562956.html

No comments:

Post a Comment