कभी जिले के कुख्यात डकैत रहे दीवान डाकू पर अब फिर से पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ग्राम केलकुआं के 55 साल के दीवान पिता सलिया भूरिया पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उसे गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल इंदौर भेज दिया गया।
दीवान साल 1987 से अपराध में सक्रिय हुआ था। लंबे समय तक झाबुआ एवं आसपास के क्षेत्र में चोरी, लूट, डकैती, मारपीट एवं रंगदारी की घटनाओं को अंजाम देता रहा। काफी समय से वो इस क्षेत्र में ये सब कर रहा था। इसके बावजूद अब जाकर पुलिस ने कार्रवाई की है। अब तक वो बेखौफ यहां घूमता था। एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया, सोमवार को उसे इंदौर जेल भेजा गया। दीवान पर 29 मामले दर्ज हैं।
हाईवे पर डकैती की योजना बना रहे 3 बदमाश पकड़ाए
कालीदेवी पुलिस ने सोमवार रात पौने 3 बजे इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर डकैती की योजना बना रहे तीन बदमाशों को पकड़ा। उनके 4 साथी भाग गए। पुलिस ने आरोपी जुवानसिंह पिता गुला भूरिया नि. ग्राम झाई थाना राजगढ, हमीर पिता गुमान बिलवाल निवासी छोटा माछलिया और वीरनसिंह पिता भूरसिंह डामोर निवासी ग्राम माछलिया को पकड़ा। इनके पास से हथियार भी मिले। पूछताछ में इन्होंने बताया, बालसिंह पिता अनसिंह हटीला निवासी झाई, कलमा उर्फ कलमसिंह पिता झीतरा वसुनिया निवासी भमती राजगढ़ जिला धार, कालिया पिता अनसिंह हटीला निवासी झाई और कालू पिता तोलिया कटारा निवासी बड़ा माछलिया भी थे, जो भाग गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/the-infamous-dacoit-of-the-district-diwan-sent-to-indore-jail-in-nsa-127562963.html
No comments:
Post a Comment