Tuesday, July 28, 2020

खरीद-फरोख्त से बनी सरकार का साधु समाज विरोध करता रहेगा

विधायकों की खरीद-फरोख्त करके बनाई हुई सरकार का साधु समाज विरोध करता है और हमेशा करता रहेगा। मप्र में एक स्थायी सरकार को गिराकर यहां की जनता का अपमान किया है। यदि रुपयों के बल पर ही सरकार बनानी है तो फिर चुनाव क्यों करवाए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लड़ रही है और किसान कर्ज माफी का इंतजार कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने किसानों की कर्ज माफी की फाइल रोक दी है।
यह बात इंदौर से उज्जैन लौटते समय सांवेर बस स्टैंड पर रुके कम्प्यूटर बाबा ने कही। उन्होंने कहा अब जनता को तय करना है और चंद रुपयों के लिए जो विधायक बिक गए हैं उन्हें सबक सिखाना है। देखना है जनता अब समाजसेवियों की सरकार को वापस लाने में कितनी ताकत दिखाती है। बाबा के साथ करीब 50 गाड़ियों में 150 से ज्यादा साधु-संत यहां पहुंचे। यहां आईपीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष रामेश्वर पटेल, आईपीसी बैंक के अध्यक्ष अजीत बोरासी, सत्तू पटेल, पूर्व देपालपुर विधायक श्याम सोनी, चंद्रेश कार्गो, रमजान खान, ईशाक खान आदि ने स्वागत किया। कम्प्यूटर बाबा का कजलाना, तराना व धरमपुरी में भी स्वागत किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/mhow/news/the-monk-society-will-continue-to-oppose-the-government-made-by-horse-trading-127562975.html

No comments:

Post a Comment