Sunday, July 26, 2020

35 हैक्टेयर में खोदे 28 हजार कंटूर, इनसे जमीन में समाएगा 2.86 करोड़ लीटर बारिश का पानी

जिला मुख्यालय से 45 किमी दूर रायतलाई, चिड़ियामाल और तुकईथड़ के बीच 150 फीट ऊंची तीन पहाड़ियां। कभी ये बेजान और बंजर थी लेकिन आज यहां हरियाली लहरा रही है। तीनों पंचायतों द्वारा पहाड़ियों पर 35 हैक्टेयर में 28 हजार कंटूर खोदे गए हैं। इनसे 2 करोड़ 86 लाख 60 हजार लीटर बारिश का पानी जमीन में समाएगा। इससे गर्मियों में ग्रामीणों की प्यास बुझ सकेगी।

3 पंचायतों की पहल

  • 40 दिन में लॉकडाउन के तहत खोदे गए कंटूर
  • 150 फीट ऊंची हैं तीनों पहाड़ियां
  • 18 हजार 960 मजदूरों को मनरेगा में मिला काम
  • 03 फीट गहरी, 4 फीट चौड़ी नाली खोदेंगे पौधों की सुरक्षा के लिए
  • 10 फीट लंबा, 2 फीट चौड़ा और दो फीट गहरा है एक कंटूर
  • 1000 लीटर पानी प्रत्येक कंटूर से संग्रहित होगा।

पहाड़ी के चारों ओर डाल रहे निंबोली
मनरेगा प्रभारी प्रवीण पटेल रायतलाई की पहाड़ी के चारों ओर निंबोली डाल रहे हैं। इंजीनियर इदराम खरते के अनुसार बारिश में कम से कम चार-पांच बार भी कंटूर भरता है तो इससे 2 करोड़ 86 लाख 60 हजार लीटर पानी संग्रहित होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
28 thousand contour dug in 35 hectares, it will contain 2.86 crore liters of rain water


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/burhanpur/news/28-thousand-contour-dug-in-35-hectares-it-will-contain-286-crore-liters-of-rain-water-127556464.html

No comments:

Post a Comment