नगर निगम 34 करोड़ से 9 स्थानों पर पेयजल टंकियों बनवा रहा है। सोमवार को महापौर मीना जोनवाल ने जल कार्य समिति प्रभारी कलावती यादव के साथ कानीपुरा रोड, सांदीपनिनगर, महेश नगर, जूना सोमवारिया की टंकियों का निरीक्षण किया।
महापौर ने अफसरों को निर्देश दिया कि टंकियों के निर्माण से आस-पास की काॅलोनियों में जो 300 एमएम की नई पाइप लाइन डाली है उस लाइन से क्षेत्रवासियों को नए कनेक्शन देने के लिए विशेष शिविर लगवाएं। इन शिविरों से पेयजल से जुड़ी समस्या का भी समाधान किया जाएगा। साथ ही सभी पेयजल टंकियों में चौकीदार के रूम बनवाए जाएं जिससे पानी की टंकियों की देख रेख की जा सके।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/camps-will-be-held-for-connection-with-tanks-at-9-places-127559684.html
No comments:
Post a Comment