Friday, July 24, 2020

ईद-राखी के लिए इस बार नहीं चलेगी कोई स्पेशल ट्रेन, गौड़वाना और कामायनी एक्सप्रेस ही चलती रहेगी

त्योहारों के चलते हर बार जुलाई से शुरू होने वाली स्पेशल ट्रेन इस बार नहीं चलाई जाएगी। दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए यात्री ट्रेनों को बंद किया गया था। केवल दो ट्रेनें गौड़वाना और कामायनी एक्सप्रेस का ही परिचालन किया जा रहा है। पहले चर्चा थी कि रेलवे प्रशासन भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एक नई स्पेशल ट्रेन कुछ दिनों के लिए संचालित करने जा रहा है। लेकिन यह ट्रेन केवल उन्हीं रूटों पर चलाई जाएगी जिन पर वेटिंग ज्यादा है। सागर स्टेशन से ट्रेनों में वेटिंग काफी कम होने के कारण इस बार ट्रेन का संचालन नहीं किया जाएगा। स्टेशन प्रबंधक नरेंद्रसिंह ने बताया कि अभी तक कोई नई ट्रेन का नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।
सागर स्टेशन से निकलने वाली कामायनी और गौड़वाना एक्सप्रेस ट्रेन में कामायनी (सागर से वाराणसी की ओर जाने वाली ट्रेन) में ही वेटिंग की स्थिति 3 अगस्त के बाद तक की है। इसमें स्लीपर में 25 और एसी श्रेणी में 6 तक वेटिंग हैं। जबकि इसी ट्रेन में सागर से मुंबई की ओर व गौड़वाना एक्सप्रेस में दोनों ओर कोई वेटिंग नहीं हैं। दरअसल, कोरोना संक्रमण को देखते हुए बड़े शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है। ट्रेनों के परिचालन के बाद भी इस बार त्योहार पर यहां-वहां जाने वाले यात्रियों की संख्या कम है।

स्टेशन पर मिलेगा कोविड-19 का सामान, ब्रिक्री की मंजूरी

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पर कोविड-19 से जुड़े सामान की बिक्री करने की मंजूरी दे दी है। स्टेशन पर मॉस्क, सैनिटाइजर, ग्लव्ज की बिक्री की जा सकेगी। ट्रेनों के संचालन के बाद स्टेशन पर स्थित अधिकृत दुकानों पर यात्रियों द्वारा इन सामान की डिमांड बढ़ती जा रही थी। इसी के चलते रेलवे ने सामानों की बिक्री करने की अनुमति जारी कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/no-special-train-will-run-for-eid-rakhi-this-time-only-the-gaudwana-and-kamayani-express-will-continue-to-run-127549259.html

No comments:

Post a Comment