Saturday, July 25, 2020

उद्योगपति बोले- नाली का पानी भर जाता है उद्योगों में

शहर सीमा में तीन उद्योगपुरी हैं। मक्सी रोड, देवास रोड और आगर रोड की इन इकाइयों से बड़ी संख्या में शहरी रोजगार जुड़ा है। इसके अलावा यही व्यापार के केंद्र हैं। इनमें हजारों मजदूर काम करते हैं और उद्याेगपति व्यवसाय में जुटे हैं। यहां पर बारिश के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नालियां, नाले जाम होकर पानी औद्योगिक इकाइयों के अंदर चला जाता है। बड़ी संख्या में स्ट्रीट लाइट बंद हैं। इन समस्याओं को लेकर तीनों औद्योगिक क्षेत्रों के उद्योगपति शनिवार को महापौर मीना जोनवाल से उनके निवास पर जाकर मिले।
लघु उद्योग भारती की अगुवाई में उल्लास वेद, अतीत अग्रवाल, नीलेश चंदन, सुनील भावसार, राजेश गर्ग, गिरीश जायसवाल, राजेश माहेश्वरी, सुनील पिठवे, ब्रजेश शिवहारे, सूरजसिंह राजपूत, अनुभव जैन ने बताया उद्योगपुरी की इन समस्याओं के निदान के लिए पूर्व में बड़े काम हुए हैं। इसके बावजूद समस्याएं हैं। उन्होंने आग्रह किया कि उद्योगपुरी में बारिश के पहले जरूरी काम पूरे करवाएं ताकि बारिश में भी इकाइयों में काम चलता रहे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्र असामाजिक गतिविधियों का अड्‌डा बनते जा रहे हैं। इस पर रोक लगवाएं। उनका कहना है कि महापौर ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/industrialist-said-drain-water-gets-filled-in-industries-127553258.html

No comments:

Post a Comment