Saturday, July 25, 2020

एक घंटे की तेज बारिश ने भिगोया पूरा शहर

शहर में शनिवार की शाम श्रावण की पहली तेज बारिश ने पूरे शहर को भिगोया। करीब एक घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद भी देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही। अच्छी खबर यह भी है कि मौसम विभाग ने रविवार को भी शहर सहित उज्जैन जिले में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है। हालांकि बारिश के बाद दिन के साथ ही रात में भी उमस बढ़ गई। वहीं बीते 24 घंटों के भीतर उज्जैन सहित जिले की तीन तहसीलों में भी तेज बारिश हुई।
गुरुवार और शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार सुबह धूप निकलने से बारिश की उम्मीद नहीं थी लेकिन दोपहर होते-होते घने बादलों ने शहर में डेरा डाल दिया। शाम 5 बजे पूरे शहर में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के दौरान बादलों की गर्जना भी शहरवासियों को जल्द और अधिक बारिश होने के संकेत देती रही। शाम 6 बजे तक तेज और रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा, जो कि सामान्य औसत तापमान से 4 डिग्री अधिक है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/one-hour-of-heavy-rain-soaked-the-entire-city-127553260.html

No comments:

Post a Comment