हैदराबाद से ग्वालियर के बीच शुक्रवार से फ्लाइट चलेगी। स्पाइसजेट प्रबंधन के मुताबिक यात्री संख्या कम होने के कारण हैदराबाद से ग्वालियर के बीच फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ 4 दिन चलेगी। जबकि तीन दिन रद्द रहेगी। यह फ्लाइट जम्मू जाए बिना ग्वालियर से ही हैदराबाद को लौट जाएगी। दरअसल 78 सीटर विमान में पिछले दिनाें हैदराबाद से 40 यात्री तो ग्वालियर से 20 यात्री के सफर कर रहे थे। इससे स्पाइसजेट कंपनी को घाटा हो रहा था जिसके चलते सप्ताह में 4 दिन चलाने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस का संक्रमण मिलने के कारण यात्री अब सफर करने से बच रहे हैं। इसलिए विमान की सीटें फुल नहीं हो पा रहीं। वहीं बेंगलुरु और कोलकाता से आने वाली फ्लाइट आगामी आदेश तक के लिए रद्द हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/flight-will-run-between-hyderabad-and-gwalior-from-tomorrow-127469126.html
No comments:
Post a Comment