Saturday, July 25, 2020

एसडीएम ने कंटेनमेंट क्षेत्र का किया निरीक्षण, प्रतिबंधित एरिया में सामान लेते एक को पकड़ा

कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमित मरीजों को देखते हुए एसडीएम डीएन सिंह तथा संपूर्ण प्रशासनिक अमले ने वार्ड क्रमांक 2 पाठक कॉलोनी का निरीक्षण किया। कंटेनमेंट एरिया में बैरिकेड्स सही नहीं लगे होने के कारण लोग आवाजाही कर रहे हैं। एसडीएम ने एसडीओ पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि बैरिकेड्स सही तरीके से लगाया जाए, जिससे कि लोगों की आवाजाही कंटेनमेंट एरिया में ना हो। निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति सामान लेने कंटेनमेंट एरिया की दुकान पर गया था, उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया। लोगों को बताया कि कंटेनमेंट एरिया में कोई व्यक्ति अनधिकृत रूप से प्रवेश करता है तो खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान एसडीओपी सौम्या अग्रवाल, तहसीलदार दिनेश सांवले, नायब तहसीलदार नीलेश पटेल, महिमा मिश्रा थाना प्रभारी संजय चाैकसे, सीएमओ यशवंत राठौर तथा संपूर्ण प्रशासनिक अमले मौजूद था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/seoni-malwa/news/sdm-inspects-container-area-apprehended-one-carrying-goods-in-restricted-area-127553252.html

No comments:

Post a Comment