शहर में शुक्रवार रात को विवाद के बाद कोतवाली का घेराव करने के मामले में 50 से अधिक लाेगाें के खिलाफ आईपीसी की धारा 269, 270, 188 के तहत केस दर्ज कर लिया है। थाने का घेराव करने करीब 200 से ज्यादा लोग थाने पहुंचे थे। लोगों ने केस दर्ज कराने के लिए थाने में भीड़ इकट्ठा की और थाने में दोनों पक्ष ने परिसर में झूमाझटकी की थी, इससे एक पुलिसकर्मी की वर्दी पर लगा बैच टूट गया था। हालांकि पुलिस ने पुलिसकर्मियों के साथ झड़प होने से इनकार किया है। टीआई संतोष सिंह चौहान ने बताया शुक्रवार की रात विवाद के बाद थाने में एकत्र हुए लोगों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने और कोरोना संक्रमण फैलाने की धाराओं के तहत 50 अधिक अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर पहचान की जा रही है। सभी की जल्द गिरफ्तारी होगी। इस तरह से कहीं भी भीड़ इकट्ठा नहीं हो सकती है।
विवाद का वीडियो वायरल हुआ
शुक्रवार को हुए विवाद का वीडियो भी वायरल हुअा है। इसमें कुछ युवक सिंधी काॅलोनी में राम बरियानी के घर की तरफ से आते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं मारपीट के वीडियो में आधा दर्जन से ज्यादा लोग एक दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई शिकायत
शुक्रवार की रात हुए विवाद में दूसरे पक्ष ने भी मारपीट का केस दर्ज कराया है। फरियादी सूरज बाथरे ने आरोपी राम बरियानी, रोहित खत्री, चंदन बरियानी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/more-than-50-people-prosecuted-for-being-surrounded-by-midnight-police-station-127553237.html
No comments:
Post a Comment