Sunday, July 26, 2020

2 किलो भांग से होगा भगवान गढ़कैलाश का शृंगार, 1111 दीपशिखाओं से होगी महाआरती

श्रावण मास के चौथे सोमवार को शहर के सभी शिवालयों जला व दुग्धाभिषेक कर शृंगार किया जाएगा। शहर के अति प्राचीन श्री गढ़ कैलाश मंदिर में विराजित भगवान गढ़ कैलाश का पंचमेवा और भांग से शृंगार किया जाएगा। शाम को 1111 दीपशिखाओं से महाआरती की जाएगी।
अमृतसागर तालाब स्थित श्री गढ़ कैलाश मंदिर में विराजित भगवान गढ़ कैलाश की प्रतिमा में पूरा शिव परिवार समायोजित है। भगवान गढ़ कैलाश का 2 किलो भांग व पंचमेवे से शृंगार किया जाएगा। शाम 7 बजे 1111 दीपशिखाओं से महाआरती हाेगी। श्री गढ़ कैलाश मंदिर सेवा समिति अध्यक्ष सतीश भारतीय ने बताया कि कोरोना काल के कारण इस मर्तबा भजन-कीर्तन नहीं हुए हैं इसलिए पहली बार 24 घंटे के लिए अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। इसमें समिति पदाधिकारी, सदस्य व पुजारी सहयोग कर रहे हैं।
रविवार सुबह 11 बजे अखंड पाठ शुरू हुआ और पूर्णाहुति सोमवार सुबह 11 बजे होगी।
सिविक सेंटर स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान काशी विश्वनाथ का प्रकृति फूलों व बिल्वपत्र से शृंगार किया जाएगा। इसी तरह शहर के लक्कड़पीठा स्थित
श्री टेकेश्वर महादेव, पैलेस रोड स्थित सोमनाथ महादेव, गणेश नगर (मोहन नगर) स्थित श्री हठीलेश्वर महादेव, स्टेशन रोड स्थित मनकामनेश्वर महादेव सहित शहर के सभी शिवालयों का शृंगार कर आरती की जाएगी।

50 किमी यात्रा कर कावड़ यात्री करेगा विरुपाक्ष का जलाभिषेक

हर साल श्रावण मास के चौथे सोमवार को बिलपांक के हांका ग्रुप के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा कोद कोटेश्वर महादेव धाम से जल लेकर कावड़ यात्रा के रूप में निकलते हैं और अगले दिन बिलपांक के विरुपाक्ष महादेव मंदिर पहुंचकर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। हर साल 200 से ज्यादा कावड़ी यात्रा में शामिल होते हैं, लेकिन इस मर्तबा कोरोना महामारी के चलते ग्रुप के शीतल परमार मास्क पहन कर अकेले रविवार को कोद कोटेश्वर से निकल चुके हैं। सोमवार काे वे विरुपाक्ष महादेव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/lord-garh-kailash-will-be-adorned-with-2-kg-cannabis-1111-deepshikhas-will-be-mahaarti-127556332.html

No comments:

Post a Comment