Saturday, July 25, 2020

खरीदी, परिवहन के बाद अब भुगतान में भी प्रदेश में नंबर 1 बना होशंगाबाद

जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में मजदूरों की समस्या को हल करने के लिए लोकल से वोकल का काम करके होशंगाबाद ने प्रदेश में पहला स्थान बनाया है। इन सभी कामों पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ट्वीट कर लोकल से वोकल अभियान की सराहना कर चुके हैं। गेहूं की खरीदी और किसानों को ऑनलाइन भुगतान के मामले में होशंगाबाद जिला अव्वल रहा है। यह रैंकिंग रबी खरीद निगरानी सिस्टम के जरिए की गई है। कोरोना संकट के दौरान समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में जिले ने 8 लाख 95 हजार मीट्रिक टन खरीदी का आंकड़ा छू लिया है। गेहूं खरीदी और किसानों को 1723.51 करोड़ रुपए का ऑनलाइन भुगतान के मामले में होशंगाबाद जिला अव्वल है। यह रैंकिंग रबी खरीद निगरानी सिस्टम के जरिए की गई है। रैंकिंग में उज्जैन दूसरे नंबर पर है। इस बार गेहूंं खरीदी के लिए बोरियों में दो टैग लगाने के निर्देश थे। एक में सोसाइटी और दूसरे में उपज बेचने वाले किसान की समस्त जानकारी दर्ज की। सोसाइटी से जैसे ही वेयरहाउस में उपज पहुंची भुगतान किसानाें काे किया गया।

निगरानी सिस्टम के जरिए मॉनिटरिंग की है
रबी खरीद निगरानी सिस्टम के जरिए इस साल मॉनिटरिंग की गई। जिसकी रैंकिंग जारी की गई है। इस कारण समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने और परिवहन करने और ऑनलाइन भुगतान करने में होशंगाबाद जिला प्रदेश में अव्वल चल रहा है।
धनंजय सिंह, कलेक्टर होशंगाबाद



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/news/after-purchase-transportation-now-hoshangabad-also-became-no1-in-the-state-in-payment-127553269.html

No comments:

Post a Comment