Friday, July 24, 2020

जुलाई में मई-जून के मुकाबले 15 गुना तेजी से फैल रहा संक्रमण

जुलाई में कोरोना संक्रमण लगातार रिकार्ड तोड़ रहा है। टेस्ट कम होने के बावजूद नए मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में इस बात की भी पूरी संभावना है कि जिले में टेस्ट बढ़ने पर ये संख्या और ज्यादा हो सकती है। जिले में जुलाई में संक्रमण मई और जून के मुकाबले 15 गुना तेजी से फैल रहा है। पहला मरीज 6 मई को मिला था। तबसे जून खत्म होने तक 57 दिनों में संक्रमण की दर 0.28 प्रतिदिन थी। जुलाई महीने का पहला मरीज 2 तारीख को मिला था। तबसे 24 जुलाई तक 23 दिनाें में संक्रमण की दर 4.43 प्रतिदिन हो गई।
सबसे ज्यादा असर ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में देखने को मिल रहा है। इसका कारण बाजार खुलने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाही को माना
जा रहा है। पारा और राणापुर के बाद अब खच्चरटोड़ी गांव हॉट स्पॉट बन रहा है। पारा में एक बार सप्ताहभर का लॉकडाउन किया जा चुका है। बामनिया, थांदला में भी लगातार मरीज बढ़ रहे हैं। झाबुआ में दो दिन से नया मरीज नहीं मिला। लेकिन इंदौर में पेंडिंग पड़ी 100 से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट में यहां के नए मरीज मिल सकते हैं। खरडू गांव में भी लोगों को चिंता है। यहां के कुछ लोग पारा में संक्रमित मिले परिवार के संपर्क में आए थे।
पहले तीन दिन में एक मरीज मिले थे, अब हर दिन 4 से ज्यादा : आंकड़ों से पता चलता है कि मई और जून में औसत तीन दिन में एक मरीज में संक्रमण की पुष्टि हुई थी। लेकिन जुलाई में हर दिन 4 से ज्यादा मरीज औसत रूप से मिल रहे हैं। 15 जुलाई तक ये आंकड़ा प्रतिदिन 3 मरीजों का था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/infection-spread-in-july-15-times-faster-than-may-june-127549806.html

No comments:

Post a Comment