Thursday, July 23, 2020

सुबह बादल, दोपहर में धूप, रात 12 बजे तेज बारिश

मानसून के लगभग दो माह पूरे होने को है लेकिन शहर में अभी भी तेज और लगातार बारिश का एक भी दौर नहीं आया है। गुरुवार सुबह घने बादल छाने के साथ ही लोगों को बारिश की उम्मीद बंधी लेकिन दोपहर होते-होते फिर से तीखी धूप निकल आई, जिससे गर्मी आैर उमस का असर फिर से बढ़ गया। हालाकि रात 12 बजे कुछ देर के लिए तेज बारिश भी हुई। गुरुवार सुबह से ही घने बादलों ने शहर में डेरा डाल दिया। दोपहर 12 बजे तक बादल छाए रहे लेकिन धीरे-धीरे बादल छंटे आैर धूप खिल गई। तेज धूप निकलने से दिन में तापमान आधा डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को दिन का तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य आैसत तापमान से 5 डिग्री अधिक है। वहीं रात के तापमान में भी आधा डिग्री की वृद्धि होने से लोग उमस से जूझते रहे। बुधवार-गुरुवार की रात तापमान 24.0 डिग्री रहा, जोकि सामान्य औसत तापमान से 1.1 डिग्री अधिक है। बारिश के लिए अभी कोई क्लोज या स्ट्रांग सिस्टम नहीं है। आने वाले तीन-चार दिनों में भी तेज या बारिश होने की स्थितियां कम है। शुक्रवार से अगले तीन-चार दिनों तक बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश की ही संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/cloudy-in-the-morning-sunny-in-the-afternoon-strong-rain-at-12-pm-127546196.html

No comments:

Post a Comment