जुलाई में जिस बात का डर था... वह हो गया है। कोरोना संक्रमण ने 100 प्रतिशत के आंकड़े को पार कर दिया है। अचरज की बात तो ये है कि, जिले में तीन महीने (अप्रैल, मई, जून) में 158 कोरोना पॉजिटिव मिले थे, लेकिन इस बार सिर्फ जुलाई के 22 दिन में ही 180 पॉजिटिव सामने आ गए हैं। हमारे शहर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 338 पर पहुंच गया है।
इधर, लगातार बढ़ते आंकड़ों को देख प्रशासन भी हैरत में है। इधर, अब तक आसपास के जिलों से आने वाले लोगों को छूट मिल रही थी, लेकिन अब हर चेक पाॅइंट पर अन्य जिलों से आने वाले लोगाें के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके साथ ही उन्हें 14 दिन घर पर ही होम क्वारेंटाइन में रहना होगा। अनलॉक-1 के कुछ दिनों तक यह नियम जिले में लागू भी था, लेकिन इसके बाद लोगों को छूट दी गई थी।
सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगी, बाजार में सख्ती होगी
इधर, कोरोना व्यापारिक वर्ग में भी बढ़ रहा है। अब तक जुलाई के महीने में ही 20 से ज्यादा व्यापारी इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसे देख पुलिस कप्तान ने एक-एक सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी लगा दी है। वे लगातार अमले के साथ बाजार में बिना मास्क पहने व्यापारियों व लोगों पर कार्रवाई करेंगे। यदि एक बाइक पर तीन लोग दिखते हैं, तो कार्रवाई करेंगे।
70 प्रतिशत से ज्यादा लक्षण वाले मामले
इधर, जुलाई में कोरोना के मिलने वाले केस में बदलाव हुआ है। जुलाई के महीने में 70 प्रतिशत मामले ऐसे हैं, जिनमें मरीजों को लक्षण देखने को मिले हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा बुखार, सांस लेने में परेशानी का लक्षण सामने आ रहा है। अप्रैल, मई व जून के ज्यादातर मामलों में लक्षण नहीं दिख रहे थे।
लक्षण वाले
1. मरीजों में लक्षण दिख रहा है, ये अच्छी बात है...पहचान होती है।
2. लक्षण के साथ ही मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति पता चलती है।
3. अन्य सावधान रहते हैं, मरीज को पता होता है, कब अस्पताल जाना है।
बिना लक्षण वाले
1. लक्षण सामने नहीं आते हैं, इससे मरीज भी भ्रम की स्थिति में रहता है।
2. कई बार मरीज का विवाद भी होता है, कि उसे कोरोना नहीं है।
3. बिना लक्षण वाले की स्थिति क्या है, इसे लेकर भी चिंता होती है।
सख्ती जरूरी... आसपास के जिलों में ऐसा है हाल
जिला कुल पॉजिटिव एक्टिव केस
इंदौर 6225 1560
उज्जैन 997 118
धार 311 115
मंदसौर 311 121
नीमच 550 58
झाबुआ 86 40
(नोट - ये आंकड़े प्रादेशिक बुलेटिन के मुताबिक 21 जुलाई शाम 6.30 बजे तक के हैं।)
हम सख्ती करने वाले हैं, लोगों के लिए ही ये जरूरी है। बाहर से आने वालों को चेक पोस्ट से ही होम क्वारेंटाइन किया जाएगा। यदि वे घूमते मिलते हैं, तो कार्रवाई भी करेंगे। बाजार में भीड़ हो रही है, इस पर नजर रखने के लिए सब इंस्पेक्टर की ड्यूटी भी लगा दी है।
गौरव तिवारी,एसपी, रतलाम
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/now-11392-more-infections-158-cases-were-found-in-april-may-and-june-together-180-positives-were-found-in-only-22-days-of-july-127542693.html
No comments:
Post a Comment