कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक जज पाल सिंह जज्जी थे। श्री ने कहा कि जब मैं गांव से शहर में पड़ने आया तब से ही मेरा जैन समाज से निकट संबंध रहा। मेरे क्लास के मित्रों के साथ मैं यहां अकर आया करता हूं। आज मुझे आप लोगों ने इस लायक बना दिया। मेरी कोशिश रहेगी कि इस इस क्षेत्र का ज्यादा से ज्यादा विकास कर सकूं। जिले के तीनों विधायक भी यही चाहते हैं।
कमेटी के अध्यक्ष अरविंद जैन टिंगू, उपाध्यक्ष गिरीश अथाईखेड़ा, राकेश अमरोद आदि ने श्री जज्जी का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रचार मंत्री विजय धुर्रा ने कहा कि कमेटी के सदस्य आसपास के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में जाकर लोगों को गरम कपड़े वितरित कर रहे हैं। इस दौरान शांतिनगर, बरोदिया आदिवासी वस्ती, थूबोन गांव में गरीबों को वस्त्र वितरित किए।
आदिवासी बस्ती में जाकर लोगों को कपड़े वितरित कर कमेटी के सदस्य।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-thubonji-committee-distributed-warm-clothes-to-the-poor-to-avoid-winter-063526-6258517.html
No comments:
Post a Comment