Tuesday, December 24, 2019

सूर्य ग्रहण के चलते बंद रहेंगे मंदिरों के पट

अशोकनगर | गुरुवार 26 दिसंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पं.किशनलाल मिश्र ने बताया कि सूर्य ग्रहण के चलते मंदिरों के पट बंद रहेंगे। मंदिर में जाप, हवन होगा। उन्होंने बताया कि समुद्र मंथन के समय अमृत निकला था। इसको पाने के लिए देव और दानव में विवाद होने लगा। इस पर भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप बनाकर दानवों को मोहित किया और देवों को अमृत पिलाने लगे। उस समय राहु देवताओं की पंक्ति में बैठक देव रूप धारण करल या और अमृत पीने लगा तब सूर्य और चंद्रमा ने उसे पहचान लिया।

उसी समय भगवान ने अमृत पीते समय उसका सिर सुदर्शन से काट दिया। े राहु और धड़ केतु बन गया। उसे दिन वह वह चंद्र और सूर्य के दुश्मन बन गए। समय पाकर उन्हें ग्रसरे लगा। सूर्य ग्रहण पौष कृष्ण अमावस्या गुरुवार 26 दिसंबर को मूल नक्षत्र में धनु राशि पर पड़ रहा है। ग्रहण का समय भारत में रेलवे समय से स्पर्श दिन की 8:21 से दिन के 9:40 पर और इस ग्रहण का मोक्ष दिन के 11:14 मिनट पर होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-temples-of-temples-will-remain-closed-due-to-solar-eclipse-063525-6258515.html

No comments:

Post a Comment