Monday, December 23, 2019

खाना बनाने के दौरान कपड़ों में अाग लगने से नव विवाहिता झुलसी, अस्पताल में भर्ती

छतरपुर | हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बे में सोमवार की दोपहर अपने घर पर खाना बनाने के दौरान कपड़ों में आग लगने से 19 वर्षीय महिला झुलस गई। आग लगने से झुलसी महिला की हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार हरपालपुर की रूही पति रंजीत बालमीक उम्र 19 वर्ष सोमवार की दोपहर में अपने घर के चूल्हे पर खाना पका रही थी। इसी दौरान लकड़ियों को जलाने के लिए महिला ने जैसे ही केरोसिन डाला आग भड़क गई और उसके कपड़ों में लग गई। कपड़ों में आग लगने से झुलसी नवविवाहिता को परिजन स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे, पर महिला 60 प्रतिशत से अधिक झुलस जाने के कारण ड्यूटी डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-newly-married-woman-scorched-due-to-fire-in-clothes-while-cooking-hospitalized-062539-6247605.html

No comments:

Post a Comment