Monday, December 23, 2019

गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में खौंप गांव के मुख्य रोड पर रविवार देर शाम की घटना

गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में खौंप गांव के मुख्य रोड पर रविवार देर शाम की घटना

भास्कर संवाददाता | छतरपुर

गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के खौंप गांव में रविवार की देर शाम पुराने केस में राजीनामा न करने से नाराज 6 आरोपियों ने मिलकर 27 वर्षीय युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को पुलिस ने डायल 100 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार खौंप गांव का लक्ष्मण पिता घनश्याम दास अहिरवार उम्र 27 वर्ष रविवार की देर शाम छतरपुर से गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव के मोड़ पर कलानी गांव का दिग्गी राजा अाैर बाॅबी राजा सहित 6 अन्य लोग मिले और पुराने केस में राजीनामा करने की बात कहने लगे। जब लक्ष्मण ने राजीनामा करने से मना किया तो पहले इन आरोपियों ने उसके आसपास फायरिंग की, इसके बाद भी नहीं माना तो उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल लक्ष्मण ने डायल 100 पुलिस को मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

लक्ष्मण की बहन भुमानी ने बताया कि अाराेपी उनसे 6 माह पहले जबरन 20 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। रुपए नहीं देने पर उन्होंने घर पर अाकर धमकियां देने के साथ फायरिंग की थी। इस मामले में प्रकरण न्यायालय में चल रहा है। आरोपियों ने इसी मामले में समझौता के लिए दबाव बनाने दुबारा वारदात को अंजाम दिया है। साेमवार की सुबह पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

मुकदमे में राजीनामा नहीं करने पर युवक को गोली मारकर किया घायल, भर्ती



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news late evening incident on main road of khomp village in garimalhara police station area


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-late-evening-incident-on-main-road-of-khomp-village-in-garimalhara-police-station-area-062541-6247606.html

No comments:

Post a Comment