Saturday, December 21, 2019

गुजरात स्वीट्स पर हुई थी मारपीट, युवा व्यापारी संघ ने टीआई को ज्ञापन सौंपा

युवा व्यापारी संघ द्वारा शनिवार को थाना कोतवाली टीआई एचआर पांडे के नाम ज्ञापन सौंपा गया है।

युवा व्यापारी संघ के अध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि पिछले दिनों घंटाघर स्थित गुजरात स्वीट्स पर दुकान में अंदर घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व गाली-गलौज की गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दुकानदार द्वारा दमोह कोतवाली में दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक घटना के आरोपी राजू राय, सन्नी राय को गिरफ्तार नहीं किया गया है, जिससे व्यापारियों में डर व आक्रोश बना हुआ है यदि अतिशीघ्र घटना के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो समस्त व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर घंटाघर पर एकत्रित होकर एसपी को ज्ञापन सौंपगें। युवा व्यापारी संघ से कोतवाली टीआई से घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है ताकि समस्त व्यापारियों को कानून व न्याय व्यवस्था पर भरोसा बना रहे। इस मौके पर अध्यक्ष संजय यादव, मिंटू माखीजा, लाखन गुप्ता, बंटू गांगरा, राकेश लालवानी, नीलेश ताम्रकार, प्रदीप जैन सहित समस्त व्यापारियों की मौजूदगी रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-gujarat-sweets-was-attacked-young-merchants-association-submitted-a-memorandum-to-ti-070559-6231964.html

No comments:

Post a Comment