Saturday, December 21, 2019

सलाह: परेशानी से बचना है तो बिना नंबर प्लेट व बिना नंबर ऑटो में न बैठें

शहर में इन दिनों यातायात पुलिस लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती बरत रही है। लगातार वाहनों की चैकिंग कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को यातायात पुलिस थाना के सामने चैकिंग लगाई गई और यहां से निकलने वाले बिना नंबर प्लेट व बिना नंबर लिखे ऑटो रोके गए, जिन्हें थाना परिसर में रखवाया गया।

वहीं बाइकों को भी रोककर कागजात और चालक का लाइसेंस देखा गया। नहीं होने पर वाहन खड़ा कराया गया और चालान काटे जाने के बाद छोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान अधिकांश बिना नंबर के ऑटो में सवारियां बैठीं थी, जिनमें महिलाएं, बच्चे भी शामिल थे। ऐसे में लोगों को यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि यदि परेशानी से बचना चाहते हैं तो बिना नंबर प्लेट और बिना नंबर के वाहनों में न बैठें। नाबालिग वाहन चला रहा है तो भी उस वाहन में यात्रा न करें, ताकि परेशानी से बच सकें। कार्रवाई के दौरान एक आटो चालक ने थाना परिसर में ऑटो ले जाते समय गेट के बाजू में खड़ी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे बाइक जमीन पर गिर गई। वहीं कुछ बाइक चालकों ने कार्रवाई होते देख तेज रफ्तार में निकलने का प्रयास किया लेकिन सड़क पर खड़े आरक्षकों ने उन्हें डंडा दिखाकर रोक लिया और कार्रवाई की।

यातायात थाना प्रभारी अभिनव साहू ने बताया कि शनिवार को सुबह बिना नंबर वाले वाहनों की चैकिंग की गई और शाम को अव्यवस्थित रूप से सड़क पर खड़े वाहनों में व्हील लॉक लगाकर चालानी कार्रवाई की गई है। कुल 25 वाहनों के चालान काटे गए हैं। 10 हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया है। साथ ही वाहन चालकों को समझाइश दी जा रही है कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

यातायात पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के चल रहे ऑटो के चालान काटे

दमोह। यातायात थाना के सामने वाहनों को रोककर चैकिंग की गई दस्तावेज देखे गए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news advice if you want to avoid trouble do not sit in auto without number plate and number
Damoh News - mp news advice if you want to avoid trouble do not sit in auto without number plate and number


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-advice-if-you-want-to-avoid-trouble-do-not-sit-in-auto-without-number-plate-and-number-070554-6231963.html

No comments:

Post a Comment