Monday, December 23, 2019

नेहरू की आधुनिक सोच से हमें प्रजातांत्रिक व्यवस्था मिली: वैश्य

स्थानीय महाराजा कॉलेज के विवेकानंद भवन में नेहरु और प्रजातंत्र विषय पर एक विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. एलएल कोरी ने की। इस दौरान वक्ता के रूप राजनीति विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. अर्चना शर्मा, प्राध्यापक डाॅ. कल्पना वैश्य मौजूद रहीं। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉ. बहादुर सिंह परमार द्वारा किया गया।

पूजन अाैर अतिथियों के स्वागत के बाद छात्र-छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत गीत के बाद वक्तव्य देते हुए डाॅ. कल्पना वैश्य ने नेहरू जी के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के साथ उनके आधुनिक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेहरू की आधुनिक सोच से हमें प्रजातांत्रिक व्यवस्था मिली। डाॅ. अर्चना शर्मा ने नेहरू जी के प्रजातंत्र संबंधी विचारों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक प्रजातंत्र के बारे में बताया। इस अवसर पर डाॅ. ममता वाजपेयी, प्रो. एनके जैन ने भी अपने विचार सभी के सामने रखे। अतिथि विद्वान संदीप चौरसिया अाैर राजाराम चौरसिया ने भी नेहरू जी के व्यक्तित्व पर विचार रखे। इस अवसर पर कॉलेज के अनेक छात्र माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news nehru39s modern thinking gave us a democratic system vaishya


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-nehru39s-modern-thinking-gave-us-a-democratic-system-vaishya-062527-6247651.html

No comments:

Post a Comment