
टीकमगढ़ | कोतवाली क्षेत्र के धनवाहा गांव में रहने वाले एक युवक के खाते से अज्ञात व्यक्ति ने अन्य एटीएम से 12 हजार रुपए निकाल लिए हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली और बैंक में दर्ज कराई। धनवाहा गांव निवासी सुनील कुमार यादव ने बताया कि 22 दिसंबर को मुख्य शाखा स्टेट के पास लगे एटीएम से दोपहर के वक्त 9 हजार रुपए निकाले। इसके बाद शेष राशि 12167 रुपए रह गई। रात में करीब 8 बजे मोबाइल पर 12 हजार रुपए निकलने का मैसेज आया, लेकिन मैंने कहीं से रुपए नहीं निकाले थे। 23 दिसंबर को सुनील ने बैंक पहुंचकर जानकारी जुटाई तो भगवां गांव के पास के एटीएम से 12 हजार रुपए निकलने की इंट्री बताई गई। सुनील ने बताया कि पहले दिन जब मैं एटीएम से रुपए निकाल रहा था तब एक व्यक्ति मेरे पीछे खड़ा था, जिस पर अंदेशा जताया है। पीड़ित ने बताया कि आवास योजना के रुपए खाते में आए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-9-thousand-rupees-withdrawn-from-atm-in-the-afternoon-12-thousand-rupees-message-received-again-at-night-062510-6247477.html
No comments:
Post a Comment